कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा, शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार आयोजित करने हेतु महत्वाकाक्षी योजना मिशन रोजगार” प्रारम्भ की गयी है। शहरी गरीबों की आजीविका में सुधार एवं स्वरोजगार व रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सेवायोजित कराये जाने के लिये दीनदयाल अन्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु, बैंकों के माध्यम से अनुदान आधारित व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण व स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिकेज का कार्य कराया जाता है। उक्त के साथ ही कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से शहरी गरीबों को विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर सेवायोजित एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बताया कि मिशन निदेशक, राज्य शहरी आजीविका मिशन उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अधिक से अधिक शहरी क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार एवं सेवायोजित कराये जाने हेतु फरवरी के अंतिम सप्ताह में, 3 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसकी सूचना पृथक से जारी की जायेगी।
जनपद कुशीनगर के अन्तर्गत टे० एन०यू०एल०एम० राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत चयनित निकाय/ शहर पडरौना नगर पालिका परिषद के शहरी बेरोजगार युवाओं (जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय से 1.00 लाख से अधिक न हो) से स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यक्तिगत ऋण अधिकतम रु 02.00 लाख एवं स 10.00 लाख तक अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु बैंको के माध्यम से अनुदान ऋण प्राप्त करने के लिये, आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। ऋण आवेदन का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित निकाय से प्राप्त कर ,अपना आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित सम्बन्धित कार्यालय अथवा नगर निकाय में 25 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक जमा कर सकते है। पात्र आवेदकों को बैंको के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर ही ऋण स्वीकृत कराये, कार्यवाही की जायेगी।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…