बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम कपरवार निवासी हरे कृष्ण मिश्र पुत्र बसंत कुमार मिश्र जो ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।मंगलवार को हरे कृष्ण ई रिक्शा में सवारी लेकर देवरिया जा रहा था कि, इसी बीच अभिषेक यादव पुत्र गुड्डू यादव वार्ड संख्या 8 गोरखनाथ टोला सीसी रोड का निवासी है,उसने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा रोककर मारपीट करने लगा और ई-रिक्शा का शीशा तोड़ कर चकनाचूर कर दिया, मामले को देख आस पास के लोग व राहगीरों ने हरे कृष्ण को पिटता देख बीच बचाव किये इस बीच मौके का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए, घायल अवस्था में ही हरे कृष्ण मिश्र द्वारा थाना कोतवाली देवरिया में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अभिषेक यादव पुत्र गुड्डू यादव एवं अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मुझे मारा पीटा गया, इस बाबत उसने पुलिस प्रशासन से इनके खिलाफ कार्यवाही की माँग की, जिस पर कोतवाली पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुँच कर पूछताछ जारी कर दी है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के…
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…