वाहनों की जांच समय पर नहीं होने से क्षेत्र में बढ़ रही दुर्घटनाएं
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र में इन दिनों दो पहिया वाहनों की रफ्तार पर अकुंश लगाने मे स्थानीय प्रशासन पूर्ण रूप फेल होते नजर आ रही है। उपरोक्त थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले चौराहा कोहरगडडी, तरैनी, असुरैना, सेखुआनी, परसा मलिक, पेड़ारी सहित सभी छोटे बड़े चौराहों पर तेज गति मे नाबालिग लड़के बगैर हेलमेट तीन सवारी बाईक लहराते हुई तेज रफ्तार मे वाहनों को चला रहे हैं। थाना क्षेत्र मे बाईक से होने वाली घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ रही है। वही तेज रफ्तार मे चला रहे बाईक चालकों को देखकर स्थानीय नागरिक व राहगीर पहले ही रास्ता छोड़कर सडक किनारे खड़े हो जाते हैं। जब तेज रफ्तार मे चला रहे वाहन चालक वहा से चले जाते हैं तब फिर लोग रोड पर चलते हैं। बताते चलें कि उपरोक्त थाना क्षेत्र मे नाबालिग बाईक चालको की लापरवाही से हर रोज कोई न कोई घायल हो जा रहे है। वही तेज रफ्तार बाईक चालक लोगों को ठोकर मार
कर मौके से फरार भी हो जाते हैं।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…