मंत्री संजय निषाद रोड दुर्घटना में हुए घायल

गंभीर चोट आने की सूचना कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मंत्री की कार उनके एस्कॉर्ट से टकरा गई। हादसे में उनके पैर के घुटने में चोटें आईं। जबकि उनके काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। मंत्री संजय निषाद को प्रतापगढ़ के जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ के डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।बताया जा रहा है कि मंत्री संजय निषाद बुधवार को प्रतापगढ़ के विकास भवन में समीक्षा बैठक के लिए जा रहे थे। इसके बाद उन्हें जिला पंचायत सभागार में मत्स्य पालकों की कार्यशाला को संबोधित करना था।

करीब 10 बजे वह रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र के करहिया बाजार के पास पहुंचे थे। तभी एस्कॉर्ट के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया और मंत्री की कार उससे टकरा गई। इससे मंत्री के दोनों पैर का घुटना जख्मी हो गया। चोट को देखते हुए उन्हें रायबरेली एम्स के बजाय सीधे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ लाया गया।यहां जिलाधिकारी संजीव रंजन, चिकित्सकों की टीम के साथ पहले से डटे थे। यहां पहुंचते ही डॉ. मनोज खत्री और उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री का इलाज किया। मंत्री के घायल होने की सूचना पर उनकी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी अस्‍पताल पहुंचे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago