पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं-राशिद खान

अमरावती/ महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन के धारणी तहसील के सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव तथा अमरावती जिले के वरिष्ठ पत्रकार राशिद खान पठान ने यह आश्वासन दिया कि, पत्रकारों के मान सम्मान उनके स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ता रहेगा और हम सब आइडियल पत्रकार संगठन के बैनर तले अपने किसी भी साथी को किसी भी प्रकार से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। राशिद खान पठान ने यह भी कहा कि जल्द ही हमारा प्रतिनिधिमंडल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आवा साहब सूर्यवंशी, शिवाजी रतन कांबले, महाराष्ट्र प्रभारी अजय उपाध्याय, आरिफ खान पठान पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख दत्तात्रेय फालके, तथा महाराष्ट्र के सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों के साथ मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से मिलकर पत्रकारों के लिए यथोचित मांगों का एक मांग पत्र दिया जाएगा, जिसमें पत्रकारों से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण हेतु उच्च स्तर पर प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान ने आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, जिला अध्यक्ष अमरावती, तहसील अध्यक्ष चिखलदरा शेख अकबर, अक्षय कुलारकर, दिनेश अवश्य, राजू पटेल, दयाशंकर पाल तहसील अध्यक्ष धारिणी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

गौरीबाजार में मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…

7 hours ago

बीबीएयू की पहल से स्कूली विद्यार्थियों में बढ़ेगा नवाचार और उद्यमिता का रुझान

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…

8 hours ago

हरखपुरा में 3.17 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य बारात घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…

8 hours ago

शिक्षक निर्वाचन में महराजगंज में 81.41 प्रतिशत मतदान

3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…

8 hours ago