Tuesday, October 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बाढ़ प्रभावित गांव में वितरित किया राहत सामग्री

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बाढ़ प्रभावित गांव में वितरित किया राहत सामग्री

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं देवीपाटन मंडल के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन शुक्रवार को उतरौला स्थित दुःख हरण नाथ मंदिर राजगद्दी पर हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांव राजा जोत व गोसाई जोत के बाढ़ प्रभावित लोगो मे राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक रामप्रताप वर्मा, जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, देवानंद गुप्ता, प्रधान कुर्बान अली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर सीपी सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments