ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने की समीक्षा दिए, आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आज निरीक्षण भवन में विभिन्न योजनाओं, निर्माण परियोजनाओं एवं बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त विकास परियोजनाएं शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाए। जनहित के कार्यों में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने पिंडी-भागलपुर मार्ग की मरम्मत न होने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग सहित जनपद के समस्त मार्गों का सर्वेक्षण कर लिया जाए और पैचिंग का कार्य बारिश आरंभ से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। सलेमपुर में बस अड्डा के लिए भूमि चयन की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सलेमपुर के लिए बस अड्डा अत्यंत महत्वपूर्ण है। शीघ्र ही इसे पूर्ण किया जाए।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने जुलाई माह में होने वाले वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर में चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक रस्म अदायगी भर न रहे, बल्कि पौधों को लगाने के बाद उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण एनके जाडिया, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड आरके सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड मनोज पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

3 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

4 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

4 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

4 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

4 hours ago