वित्त राज्य मंत्री ने बीजेपी की सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

भाजपा सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवां विधानसभा के ग्राम पंचायत राजाबारी में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की पिछली सदस्यता जो 3 वर्ष की थी, वह 31 अगस्त को स्वतः समाप्त हो गई। बीते वर्ष 2019 में मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा ने 18 करोड़ से अधिक नए भाजपा के सदस्य जोड़े थे, जिससे पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। भाजपा की सदस्यता के लिए कुल पांच तरीके उपलब्ध हैं, 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑफलाइन फॉर्म भरकर, अन्य डिजिटल माध्यमों से ली जा सकती है। पिछले चुनाव में विपक्षी पार्टियों द्वारा कुछ लोगो को गुमराह कर दिया गया था, लेकिन केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के बाद उनकी खटाखट खटाखट वाली स्कीम बंद हो गई। मोदी योगी की डबल इंजन सरकार द्वारा सड़क, आवास, वैश्विक कूटनीति, समेत अन्य विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। भाजपा की सदस्यता के साथ आप भी राष्ट्रहित व जनसेवा के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान भाजपा के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल, प्रभाकर द्विवेदी, राजन पांडेय, बाबू नंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संजय रौनियार, ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव, रामबचन साहनी, पवन मद्धेशिया, ओमप्रकाश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

20 minutes ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

25 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

1 hour ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

2 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

3 hours ago