मंत्री ने किया फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारम्भ

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड परिसर मार्टीनगंज में बृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, उ0प्र0, अनिल राजभर द्वारा किया गया।
रोजगार मेले में 2000 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 629 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
और उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार की समस्या को उत्तर प्रदेश सरकार ने हमेशा ही बहुत संवेदनशीलता से लिया है। सरकार बनते ही हमने जो 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया था, उस 100 दिन के अन्दर 90 रोजगार मेलों का आयोजन कराया गया, लगभग 10 हजार बेरोजगारों को प्राइवेट सेक्टर में सेवायोजित करने के लक्ष्य को पूरा किया गया। इस सरकार में उस 100 दिन के अन्दर लगभग 50 हजार बेरोजगारों की कैरियर काउंसलिंग की गई। अभी सरकार ने 1 वर्ष पूरा नहीं किया है और लगभग एक लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर/निजी क्षेत्रों में सेवायोजित किया गया है, और लगभग 2.5 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं की कैरियर काउंसलिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के अन्दर मैन पावर हैं, जो हमारी बहुत बड़ी ताकत है, जिस युवा शक्ति की चर्चा प्रधानमंत्री भी करते हैं, यूरोप देश से, जापान से कई डिमांड आ रहे हैं और बहुत से बेरोजगार युवा वहां जाना चाहते हैं। खासतौर पर हेल्थ सेक्टर में जिन्होंने तैयारी किया है, जिनके अंदर हुनर, स्किल एवं कौशल है, ऐसे युवाओं को दूसरे देशों में भी भेजने का सरकार ने विकल्प रखा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों के साथ हम समन्वय कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि आज के इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं का विभिन्न प्राइवेट कम्पनियों द्वारा रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है कि, मार्च के अंत तक हर विधानसभाओं के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के आयोजन से लाखों नौजवानों को अवसर मिलने वाला है। और एक बेहतर वातावरण आज पूरे उत्तर प्रदेश में बन रहा है। उन्होंने बताया कि अभी मंत्रिमंडल का समूह दुनिया के 16 देशों में गए। देश के कई महानगरों में भी रोड शो किया गया। प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों पर इन्वेस्ट को लेकर प्रयास किया जा रहा है, और 20 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश इन्वेस्टर्स समिट में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जब 20 लाख करोड़ उत्तर प्रदेश के धरातल पर उतरेगा, जब कल-कारखानों की स्थापना होगी, जब तमाम कलस्टर के रूप में कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा, तो हमारे युवाओं को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, उनको उनके प्रदेश क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उप निदेशक (सेवायोजन) पीके पुण्डीर, उप निदेशक (सेवायोजन) आरएस भारती, सहायक निदेशक (सेवायोजन) राममूर्ति, संयुक्त निदेशक प्रशि0शिक्षु0 एसएन राम, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ अशोक कुमार तथा आजमगढ़, फैजाबाद, वाराणसी मण्डल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मेले को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

14 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

14 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

15 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

15 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

15 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

15 hours ago