प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम गुरुवार को धनघटा विधानसभा के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों वार्ता कर हालचाल जाना और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के मध्य राहत सामग्री का भी वितरण किया।
इसी बीच प्रभारी मंत्री अचानक नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची गईं। जहां ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रमुख और बीडीओ के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। जहां मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही पौधरोपण भी किया।
प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के साथ क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विकास खंड मुख्यालय के गेट पर ही ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव और खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का स्वागत हुआ। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने बीडीओ विवेकानंद मिश्र से क्षेत्र में संचालित हो रही विकास योजनाओं की जानकारी लेते हुए विकास योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के साथ – साथ पारदर्शिता पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक परिसर में आंवले के पौधों को रोपित करके पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश पाण्डेय, अमर राय एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, एपीओ मेराजुल हक, अकाउंटेंट दीपक सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

14 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

18 hours ago