प्रभारी मंत्री ने थाना जरवल का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रदेश के मंत्री, मत्स्य प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने थाना जरवल रोड का औचक निरीक्षण किया। थाना का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री ने थाना से सम्बन्धित अभिलेखों, क्षेत्र की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रा तथा मोहर्रम पर के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यव्स्था के तहत की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि भ्रमणशील रहते हुए सर्तकता बनाएं रहे। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यव्स्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इसे और बेहतर बनाया जाय। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ थाने में मौजूद व्यापारियों एवं फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त करने पर सभी लोगों द्वारा पुलिस विशेषकर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी के कार्यशैली की सराहना की गई। जिस प्रभारी मंत्री ने भी पुलिस कप्तान व थाना प्रभारी के कार्यों की तारीफ की। प्रभारी मंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि थाने पर आने वाले सभी व्यक्तियों विशेषकर निर्धन, असहायों एवं महिलाओं को त्वरित न्याया दिलाने की बात कही। थाना के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए उनकी हौसला अफज़ाई की।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमेरिकन बिंद, मंत्री के जेष्ठ पुत्र राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित निषाद के अलावा भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता, व्यापारी रामू पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, श्रीचंद जैन, विष्णु पोरवाल सहित अन्य व्यापारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 minute ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago