प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की सख्त समीक्षा

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में महराजगंज की बड़ी भूमिका होगी — मंत्री

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने साफ कहा कि सभी विभाग नवाचार को अपनाएं, तेजी से काम करें और जनपद को प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने लायक बनाएं। सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर जोर देते हुए कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण और बिजली की निर्बाध उपलब्धता के लिए बेहद अहम है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया—ज्यादा से ज्यादा परिवारों को योजना का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें।
विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि कोई भी गांव या मजरा बिजली से वंचित न रहे।
साथ ही बिजली बिल राहत योजना का प्रचार करने को कहा ताकि पहली बार मिल रही मूल बिल में छूट का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं, और संबंधित अधिकारी उसमें सक्रिय प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि महराजगंज में पर्यटन, कृषि, एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने नवाचार करने वाले उद्यमियों को पहचानने और उन्हें बढ़ावा देने को कहा।
बैठक की शुरुआत में पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। स्थिति संतोषजनक मिलने पर मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तत्परता व प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों व सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

6 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

6 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

6 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

6 hours ago