Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंत्री ने अन्त्योदय कार्ड लाभार्थियों को दिया राशन कार्ड

मंत्री ने अन्त्योदय कार्ड लाभार्थियों को दिया राशन कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार के खाद्य और रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया।इस दौरान उन्होंने देवरिया जनपद में विभाग के कार्यो की सारी स्थिति जानी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।अधिकारियों को लगातार फील्ड विजिट करने तथा पात्रों को सरकार की योजनाओं राशन कार्ड,प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास आदि का लाभ दिलवाने को भी कहा।इसके बाद राज्य मंत्री शर्मा ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर अन्त्योदय योजना के 10 लाभार्थियों को राशनकार्ड वितरित करते हुये कहा कि प्रदेश में 80 हजार राशन डीलरों के माध्यम से 3 करोड़ 60 लाख राशनकार्ड धारकों और 15 करोड़ लोगों को हम राशन उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं।कोरोना के बीते 3 वर्षों में हमने निःशुल्क राशन का वितरण करवाया हैं,साथ ही साल 2023 जनवरी से लेकर दिसम्बर तक प्रति यूनिट 5 किलो का निःशुल्क राशन वितरण करवाया जा रहा हैं।बीते सालों में समाजवादी पार्टी की अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार से पूरी जनता परेशान रही है।आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी ऐतिहासिक जनादेश जनता देगी।मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

राशन कार्ड कोइली देवी पत्नी प्रमोद,ममता देवी पत्नी सुदामा,जोनिया पत्नी फूलन,रीमा देवी पत्नी अदालत,मनभावती देवी पत्नी ब्रह्मा,चानमती देवी पत्नी चन्द्रिका,रुखसाना पत्नी अकरम,सुभावती देवी पत्नी संवरु,सुनैना पत्नी वीरेंद्र तथा मुन्नी देवी पत्नी नत्थू को दिया गया

देवरिया पहुचने पर खाद्य एवं रसद मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सतीश चंद्र शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर माला पहना,बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा,राजेश कुमार मिश्रा,संजय सिंह एडवोकेट,रविन्द्र किशोर कौशल,अम्बिकेश पाण्डेय,पवन मिश्रा,मनमोहन सिंह अप्पू,अभिलाष सिंह,रतन पाण्डेय,संदीप सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments