
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उत्तर मध्य मुम्बई जिलाध्यक्ष पद पर मिलिंद अण्णा कांबले को कर लिया गया है। इससे पहले इनको राकांपा द्वारा तालुका अध्यक्ष की जिमेदारी दी गयी थी, इनके मेहनत लगन व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुये राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व सांसद शरद पवार के आशीर्वाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल के अनुसंशा के आधार पर व राकांपा मुम्बई की कार्याध्यक्ष राखी जाधव की संस्तुति पर इन्हे उत्तर मध्य मुम्बई जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मिलिंद अण्णा कांबले को राकांपा उत्तरमध्य मुंबई जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्तर भारतीय समाज के नेता (राकांपा ) सचिव व सा.पहला अपराध समाचार पत्र के संपादक संजीव उपाध्याय ने एनसीपी श्रमिक भवन कुर्ला स्थित कार्यालय जाकर फूल का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी
नियुक्ती के अवसर पर एड.हरीश सणस व महिला पदाधिकारी कार्यकत्री व पुरुष पदाधिकारी उपस्थित थे।
