नमो कब्बड्डी प्रतियोगिता में मिहिपुरवा ने मारी बाज़ी

मरौचा, खैरी, फखरपुर, चितौरा तथा त्रिकोलियां की टीम भी रही विजई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री खेलों इन्डिया को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने किया और प्रतियोगिता का शुभांरभ विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच मरौचा बनाम बलहा के बीच खेला गया और दूसरा मैच खैरी बनाम रिसिया के बीच, तीसरा मैच त्रिकोलिया बनाम अहिरनपुरवा के बीच खेला गया वहीं चौथा मैच नानपारा बनाम मिहीपुरवा के बीच , पांचवा मैच चितौरा बनाम गोपिया के बीच , छठा मैच फखरपुर बनाम मटेरा के मध्य खेला जिसमें मरौचा, खैरी फखरपुर, चितौरा, त्रिकोलियां तथा मिहीपुरवा विजई रही।
पहला सेमी फाइनल मुकाबला पयागपुर और फखरपुर के मध्य खेला गया और इस मुकाबले में फखरपुर 36-13 से विजई रहा, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेगमपुर और मिहिपुरवा के मध्य खेला गया।
जिसमें मिहीपुरवा की टीम ने यह मुकाबला टीम 14- 3 के अंतर से जीत लिया,फाइनल मुकाबला मिहीपुरवा और फखरपुर के मध्य खेला गया जो काफी रोमांचक रहा।
रोमांचक मुकाबले में मिहीपुरवा ने फखरपुर को गोल्डन रेड में हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बीजेपी बृजेश पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाया,उन्होंने कहा की खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। वही खेल के माध्यम से भी अपने करियर बनाकर आगे बढ़या जा सकता है, उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा समाज के सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में जनपद की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया वही विजेता एवं उप विजेता टीमों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रतियोगिता का संचालन सत्य प्रकाश सिंह सत्या जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा किया गया।
निर्णायक की भूमिका में संतोष कुमार सिंह ,कुसमेंद्र सिंह राणा , दिलीप वर्मा रहे,इस मौके पर संचित सिंह , राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव , अभिषेक गुप्ता ,विवेक सिंह ,संजय जायसवाल ,सहित सैकड़ों खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

6 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

7 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

7 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

7 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

7 hours ago