Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना में मोतीपुर के अधेड़ घायल

सड़क दुर्घटना में मोतीपुर के अधेड़ घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहा अधेड़ सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायल अधेड़ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय हामीद पुत्र ताज मुहम्मद शनिवार को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चिरकिहवा गांव अपने लड़की के घर गए थे।दोपहर बाद वह बाइक से अपने नाती को साथ में लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। अभी वह कंचनपुर देवरिया मार्ग पर पटनापुल के समीप चिरकिंहवा मोड पर पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। घटना हामीद घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल भिजवाया जहां घायल का इलाज कराया गया।उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments