सकुशल मुहर्रम संपन्न कराने के लिए सम्मानित किये गये मियां साहब

स्वर्गीय मजहर अली शाह मियां साहब सम्मान समारोह का आयोजन 12 अगस्त को

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख शाह मियां साहब को इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में मोहद्दीनपुर स्थित मियां साहब की कोठी पर उनसे मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि आप सौहार्द और आपसी भाईचारे के प्रतीक के रूप में सदैव देखे जाते रहे हैं और आपने हमेशा शांति और अमन का पैगाम दिया है | मियां साहब ने इस अवसर पर मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर जिला प्रशासन,नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया |
महासचिव सोहराब खान ने कहां की स्वर्गीय मजहर अली शाह सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 12 अगस्त को किया जायेगा| मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया |
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉक्टर वसीम इकबाल,शकील शाह,मिन्नत गोरखपुरी,इमरान,फजल आदि मौजूद रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago