आई०टी०आई० में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित

प्रवेश चरण के प्रवेश की अंतिम पुनरीक्षित तिथि 05.08.2023 तक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है। चयन परिणाम के दिशा-निर्देश के सम्बंध में अवगत कराया है कि
अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte देख सकते हैं। प्रवेश चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 03.08.2023 तक निर्धारित थी। उक्त तिथि को जनहित में पुनरीक्षित कर प्रवेश की तिथि 05.08.2023 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित की जाती है। अभी तक प्रथम चरण चयन परिणाम में कुल 53.04 प्रतिशत प्रवेश राजकीय संस्थान में हो चुका है।अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें।यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट यह प्राप्त कर सकता है।अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उप्लब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित ) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं। रा०औ० प्रशि० संस्थान पड़रौना / हाटा / कसया म० / सेवरही की समस्त प्रवेश प्रक्रिया नोडल संस्थान पडरौना में सम्पन्न होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

9 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

18 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

27 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

35 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

1 hour ago