मेधावी छात्रों को एजुकेशनल अवार्ड से किया गया सम्मानित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी इमामबाड़ा इस्टेट द्वारा मेधावी छात्रों को जव्वाद अली शाह (मियां साहब) एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख शाह (मियां साहब) ने कहा कि चुनौतियों का सामना करें ,शॉर्टकट पतन का रास्ता है। मेधावी छात्रों के समक्ष मियां साहब मार्गदर्शक के रुप में आये आपने कहा की रोल मॉडल बनना है तो जीवन में शॉर्टकट नहीं, चुनौतीपूर्ण रास्ता अपनाना होगा। चुनौतियां व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं जबकि शॉर्टकट का रास्ता पतन की ओर ले जाता है जो आजकल के युवा विद्यार्थी विशेष रूप से अपनाते हैं।
मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने बताया कि शहर के विभिन्न स्कूलों के इंटरमीडिएट के टॉपर को जव्वाद अली शाह (मियां साहब) एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिनके नाम इस प्रकार हैं सना अंसारी (मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज), आएशा फात्मा (इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज), शाहिद रजा (मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज), अरजुमंद ग्यास (आमना मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज), फलक हुसैन (इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज) है ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि सफलता आपके लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
इस अवसर पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि अगर आपको सफल बनना है तो उसके लिए समय प्रबंधन जरूरी है, इसलिए आपको चाहिए कि इस समय प्रबंधन व कौशल सीखें।
इस अवसर पर जुल्फिकार अहमद, डा0 वसीम इकबाल, राजिव रस्तोगी, हाजी सोहराब खान, शकील शाही, फैज़ल के साथ-साथ भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

3 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

4 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

4 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

4 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago