एआरपी बैठक में मिशन निपुण, मॉडल स्कूल और रीड अलोंग पर दिया गया जोर

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिले स्तर पर समस्त एआरपी और एसआरजी की मुख्य विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन निपुण मॉडल स्कूल कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करना साथ ही आगामी दिनों में संचालित किये जाने वाले मुख्य अभियानों पर चर्चा करना। मिशन निपुण के तहत ब्लाक स्तर पर किये जा रहे कार्यों को एआरपी द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात पिरामल फाउंडेशन से इमरान द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम, मॉडल स्कूल कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए इस नये सत्र में होने वाले आगामी अभियानों पर प्रकाश डाला गया । इस वर्ष नए शिक्षा सत्र में संचालित होने वाले विशेष नामांकन अभियान, शिक्षा सम्मेलन, शिक्षा दान, शिक्षा चौपाल, बाल सभा इसके अतिरिक्त समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्कूल प्रोसेस जेसे सुबह का प्रार्थना सभा, लाइब्रेरी, पी टी एम, एस एम सी इत्यादी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से पूर्ण किया जाएगा, इस सत्र अगस्त माह में स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप प्रत्येक विद्यालयों को तैयार करना है और 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में समुदाय के समक्ष प्रत्येक परिषदीय विद्यालय पूरे एक वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत करेगा । इन सभी विशेष चर्चाओं के तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त एआरपी को संबोधित करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया की इन सभी महत्वपूर्ण अभियानों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए मिशन निपुण एंव मॉडल स्कूल कार्यक्रम को क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है एवम मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर विशेष बाल दिया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों की भाषा की दक्षता को बढ़ाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रीड अलोंग ऐप को जिले स्तर से पुनःलांच किया गया और साथ ही सभी को निर्देशित किया गया की सभी विद्यालयों, अभिभावकों और समुदाय स्तर तक इस एप्लीकेशन का डाउनलोड और इस्तेमाल जिले के पार्टनर कोड (1234balr) सहित सुनिश्चित किया जाये । इस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी,डीसी , समस्त एआरपी, एसआरजी, और पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

33 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

42 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

1 hour ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

2 hours ago