Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरयू की सफाई व घाटो के जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी को सौंपा...

सरयू की सफाई व घाटो के जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।शहर में सरयू नदी की जीर्ण शीर्ण अवस्था को सुधारने के लिए समाजसेवियों ने बीड़ा उठाया है।शहर में बह रही सरयू नदी जलकुंभी व सेवार से पटी पड़ी हुई है।सरयू बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी कई वर्षों से सरयू नदी की गंदगी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैl लेकिन शासन,प्रशासन का उचित साथ न मिलने से समस्या जस की तस बनी हुई है।तत्कालीन जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के कार्यकाल में सरयू नदी का कायाकल्प करने व घाटों के जीर्णोद्धार के लिए प्रोजेक्ट भी शासन को भेजा गया था जो अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।इन्ही समस्याओं को लेकर सरयू बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिले।समिति के पदाधिकारियों ने सरयू नदी की सफाई और घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर सरयू नदी की सफाई व घाटों के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किये जायेंगे।उल्लेखनीय हो कि नरियाघाट से झिंगहाघाट व झिंगहाघाट से मरी माता तक सरयू नदी जलकुम्भी व सेवार से पटी पड़ी है एवं नाले में तब्दील दिखाई पड़ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments