Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेहरुद्दीन शाह बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री

मेहरुद्दीन शाह बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवम बेलम्हा बाजार गांव के रहने वाले मेहरुद्दीन शाह पहलवान को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समसुद्दीन अहमद द्वारा जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मनोनित किया गया। मेहरुद्दीन शाह पहलवान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मनोनित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।मेहरुद्दीन शाह पहलवान एक कर्मठी एवम व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है।इनके मनोनित होने पर प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,संजीत धर द्विवेदी,सतीश मणि त्रिपाठी,युगुल किशोर तिवारी,कुंवर राय,अरविंद तिवारी,विवेक राय,कन्हैया यादव,डा एनुलहक सिद्दीकी, अजय शाही,पिंटू सरकार,रमेश शाह,शाहरुख शाह, रामायण साहनी,मो आरिफ आदि लोगों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments