मुंशी प्रेमचंद की जयंती समारोह पर मेघावी छात्रों ने नाट्य शैली प्रस्तुत किया

जौनपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
मछली शहर ब्लाक के जगदीशपुर गांव में मुंशी प्रेमचंद की जयंती समारोह जन प्रयास सेवा समिति माधोपुर बरावां के तत्वाधान में आयोजित किया गयाl मुंशी प्रेमचंद शताब्दियों से पद दलित, अपमानित, उपेक्षित, कृषकों की आवाज थे, पर्दे में कैद और पद- पद पर वांक्षित और असहाय नारी,जाति के महिमा के जबरदस्त वकील थे, गरीबों और मजलूमो के महत्व के प्रचारक थेl उत्तर-भारत के समस्त जनता के आचार -विचार, भाषा- भाव, रहन- सहन, सुख- दुःख, आशा- निराशा,सूझ -बूझ जानना चाहते हैं तो उत्तम नायक मुंशी प्रेमचंद से बेहतर आपको कोई नहीं मिल सकता l
इस समारोह में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ ने अपना नाट्य शैली भी प्रस्तुत किया, इस अवसर पर कई विद्यालय के कक्षा 10 व कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र , डिक्शनरी, गोदान की किताब से पुरस्कृत किया गया। अतिथियों और बाल कलाकारों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गयाl
पुरस्कृत छात्र -छात्राओं में दिव्यांश यादव, रीता यादव, शिवा दुबे, साक्षी, सुप्रिया सिंह, रिया मोर्या, नवनीत कनौजिया, छाया पाल आदि रहे। इस अवसर पर जज सिंह अन्ना, सभाजीत पाण्डेय, सोभनाथ पाण्डेय,डॉक्टर विकास पाल, बसंत जायसवाल ,जग्गू गुप्ता अधिवक्ता कैलाश पाल ,गोरखनाथ सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago