ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

रतनपुरा/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन 100 मीटर दूर एक 18 वर्षीया किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सोमवार को दिन में लगभग 12:00 अप साबरमती एक्सप्रेस 19166 छपरा से सूरत को जा रही थी ,जैसे ही ट्रेन रतनपुरा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पश्चिम की तरफ पहुँची कि एक 18 वर्षीया किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई, और चपेट में आने के बाद वह कुछ दूर जाकर गिरी ,और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई ,और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मौके पर स्थानीय पुलिस ,रेलवे पुलिस दोनों ही सूचना पर पहुंचे। हलधरपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका कुमारी आंचल 18 वर्ष हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला, ग्राम पंचायत में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। इसका मूल निवास कोपागंज थाना अंतर्गत कुर्थी जाफरपुर है। युवती के पिता का नाम सत्य प्रकाश सिंह है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार घटनास्थल पर एक बैग भी मिला साथ ही अंग्रेजी में लिखा एक पत्र भी मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस किसी भी पत्र के मिलने से इंकार कर रही है । सूचना पर युवती के ननिहाल के परिजन मौके पर पहुंच गए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

8 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

9 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

10 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

10 hours ago