“नागरिक सशक्तिकरण” अभियान के अन्तगर्त मेगा शिविर का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिरकण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 6 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में ग्राम सभा रघवापुर में ‘‘विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण‘‘ अभियान के तहत मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। उक्त मेगा शिविर का शुभारम्भ इशरत परवीन फारूकी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा करते हुए सामान्य जनता को विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारिया दी गयी तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिरकण द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार तथा मौलिक कतर्व्य के बारें में भी उपस्थित आमजनमानस को अवगत कराया गया। उन्होंने कहां की 12 नवंबर 2022 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें राजस्व से संबंधित मामले, श्रम विभाग के मामले, विद्युत विभाग के मामले, बैंक से संबंधित ऋण मामले, दुर्घटना बीमा से संबंधित मामले, छोटे-मोटे एवं पारिवारिक वाद से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाना तथा यह भी कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।
इस दौरान न्यायाधीश ने लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त आमजनमानस को एक साथ आगे आने का आह्वान किया। तहसीलदार देवरिया सदर आनंद कुमान नायक द्वारा राजस्व से सम्बन्धित विधिक विषयों पर जानकारियां देते हुए आयुष्मान भारत कार्ड /गोल्डन कार्ड, किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, उज्जवला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना, निर्विवाद वरासत खतौनी, पेंशन योजना के बारें जानकारियां देते हुए पात्रता आदि के बारें में बताया गया।
जिला पूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी द्वारा एक राष्ट्र एक राशन योजना तहत जानकारियां देते हुए पात्रता आदि के बारें में बताया गया। अधिवक्ता/समाजिक कार्यकर्ता हौशला प्रसाद सिंह द्वारा भरण-पोषण, वैवाहिक कानूनों के बारें जानकारियां दी गयी उनके द्वारा यह भी कहा कि आपसी विवादों से बचें यदि कोई आपस में विवाद नही सुलझ पाता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में प्रार्थना पत्र देकर अपने मामलें को निस्तारित करा सकते है। मेगा शिविर का संचालन बीकेश्वर गौतम अधिवक्ता दीवानी कचहरी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर श्रम, समाज कल्याण, बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण तथा खाद्य एवं रसद, नगरपालिका एवं अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगायें गये थे उनके द्वारा समान्य जनता को अपनी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, के साथ रामबाबू, प्रबल प्रताप सिंह, बृजेश शर्मा, और शशि सिंह, राम प्रकाश त्रिपाठी, विजय कुमार श्रीवास्तव, कुसुम सिंह, चिंतामणि, अमूल यादव, साधना चतुर्वेदी, चांदनी मिश्रा, फरीश्वर त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पांडेय व सैकड़ों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहें। इस प्रकार इस शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago