स्थानीय थाना के चैकीदारो व क्षेत्रीय ग्रामीणों को बांटे कम्बल
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवांगतुक पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने भारत नेपाल स्थित सीमावर्ती नगर पंचायत रूपईडीहा पहुंच कर एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की,उनके साथ जिले के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । एसएसबी के साथ बैठक के दौरान एसपी ने सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में चर्चा की और एसपी ने एसएसबी के अधिकारियों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में पुलिस बल और एसएसबी आपस में समन्वय बनाकर सीमा की कड़ी निगरानी करे।
जिससे की सीमा के रास्ते भारत विरोधी और अराजकतत्व प्रवेश न कर पाये और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जाये और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाये।
पुलिस अधीक्षक सीमावर्ती गांव मनवरियां पहुंच कर ग्रामीणों से नेपाल के रास्ते आने जाने वाले लोगों के सम्बंध में जानकारी ली और ग्रामीणों से अग्राह किया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस और एसएसबी को दे। इसके साथ ही उन्होने गांव के ज़रूरतमंद लोगों ने कम्बल का वितरित किया, वापस आर्दश थाना रूपईडीहा पहुंची जहां प्रभारी निरीक्षण शमशेर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी के साथ बैठकर सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध में एसपी ने सीमा क्षेत्र में पुलिस गस्त तेज करने तथा सूचना संकलन के लिए निदेर्शित किया। एसपी ने थाने पर चैकीदारो को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण भी किया और एसपी ने भारत नेपाल सीमा के मुख्य द्वारा पहुंच कर एसएसबी व पुलिस के अधिकारियों से जानकारी हासिल की और दिशा निर्देश भी दिए,एसपी ने निर्देश दिया कि सीमा पर इतनी सख्ती बरती जाये कि किसी प्रकार के अराजकतत्व भारत में प्रवेश न करने पायें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…
28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…