राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक

बलिया / ( राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 07 नवम्बर को अपराह्न बजे 3 बजे ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में समस्त तहसीलदार/सचिव, एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया की एक आवश्यक बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी, जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश /सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
बैठक में दिनांक 12 नवम्बर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया एवं न्यायाधीश/सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्रयासरत रहें तथा लम्बित राजस्व सम्बन्धित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण पर बल दिया गया। तथा समस्त लोगो को यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुये करें, तथा आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। साथ-ही अपने मामलें को यथासम्भव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुये सुलह-समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने हेतु जनता को प्रेरित करें।
बैठक में सर्वेश कुमार मिश्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया, तहसीलदार सिकन्दरपुर शैलेन्द्र चौधरी, तहसीलदार बेल्थरारोड ओम प्रकाश पाण्डेय, तहसीलदार बांसडीह प्रवीण सिंह, तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर, तहसीलदार निखिल शुक्ल, नायब तहसीलदार अजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी सीमा राय एवं नायब तहसीलदार रसड़ा रजत सिंह उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

2 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

3 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

3 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

4 hours ago