पराली प्रबंधन हेतु विकास खंडों पर आयोजित की गई बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज जनपद के समस्त विकास खंडों में पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित थानाध्यक्ष ,सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम सचिव, प्रधान द्वारा प्रतिभाग किया गया खंड विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में डुग्गी पिटवाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक किया जाय तथा पराली जलाने से रोका जाय । यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाए तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रतिघटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाए । यदि किसी क्षेत्र में बिना s.m.s. लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है वह तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाए एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक न छोड़ा जाए जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में s.m.s. लगवा नहीं लेता है । यदि कोई किसान बार-बार पहले जलाता है तो उसे कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा । जनपद में अब तक दो हार्वेस्टर बिना sms लगे धान की फसल कटाई करते पाए गए , जिनकी सीज की कार्रवाई की गई है तथा पराली जलाते पाए जाने पर एक किसान के विरुद्ध 2500 रुपया जुर्माना लगाया गया है ।

rkpshomnath

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

2 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

6 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

6 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

7 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

7 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

7 hours ago