गोंडा में भाई ने अपनी सगी बहन की बांके से गला काटकर की हत्या

सिर काटकर लेकर पहुचा थाने में पुलिस हैरान

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा) कटरा बाजार के एक गांव में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। मां ने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसकी जानकारी उसने बेटे कलीम को दी। बहन की करतूत से नाराज भाई ने बुधवार की रात बहन की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं कटा हुआ सिर झोले में रखकर वह थाना पहुंच गया। इसे देख पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। आरोपित कलीम को गिरफ्तार कर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस थाने में सिर लाने की बात से इंकार कर रही है। 

नारायणपुर कला गांव के दामोदरपुर की रहने वाली तसलीमा का कहना है कि बुधवार की दोपहर वह घर से बाहर काम के सिलसिले में गई थी। उस समय घर में बेटी अकेली ही थी। जब घर वापस आई तो अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद समझ खटखटाने लगी पर दरवाजा खुल गया अंदर बेटी को न देख हैरान परेशान हो इधर उधर से जानकारी करते बेटी के प्रेमी के घर पहुँच गयी वहाँ उसकी बेटी के साथ गांव का एक युवक जो उसका प्रेमी बताया गया है के साथ आपत्तिजनक स्थित में मौजूद था। उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला।घर अपने घर आकर घटना की जानकारी
तसलीमा ने अपने ससुराल सोनापार गए बेटे कलीम को दी। कलीम देर शाम को घर वापस आया। मां तसलीमा ने बताया कि रात में वह भोजन करने के बाद सो गई। रात में घर में आहट सुनकर जब वह उठी तो देखा कि उसकी बेटी सजरुन्निशा का सिर कटा हुआ शव पड़ा था। बेटे कलीम ने बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। कटा हुआ सिर झोले में रखकर मोटरसाइकिल से वह थाने चला गया। 
थाने पहुच कर कहा कि साक्ष्य के लिए बहन का सिर लाया हूॅ। मैंने ही अपनी बहन सजरुन्निशा की गला काट कर हत्या किया हूँ। इतना सुनते ही पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि कलीम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मृतका का सिर घटना स्थल पर मिला था। बांके से गला काट कर हत्या की गई है। घटना में कितने लोग शामिल हैं। इसकी पड़ताल कराई जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस कर्मियों की तैनाती गांव में की गई है।जब की सिर थाने लाने की बात पुलिस ने सिरे से नकार दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

5 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

7 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

7 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

8 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

12 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

14 hours ago