Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराराज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा के सुगम संचालन हेतु 12 मई को...

राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा के सुगम संचालन हेतु 12 मई को बैठक आयोजित

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के सुगम संचालन हेतु 12 मई 2023 को अपरान्ह् 03ः30 बजे आगरा कॉलेज, ऑडिटोरियम हॉल में बैठक का आयोजन किया गया है।
लोक सेवा आयोग उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा आगरा नगर में 14 मई को नगर में बनाये गये 46 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक एवं दोपहर 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक दो पारियों में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा आयोजित की गई है। उक्त बैठक में परीक्षा से सम्बन्धित प्रधानाचार्यो, लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments