राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा बैठक आयोजित

सिंकदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर तहसील इकाई की बैठक वंदना कोचिंग सेंटर रहीलापाली सिकंदरपुर पर में गुरुवार को संपन्न हुई । वर्तमान समय में पत्रकारिता के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकन्दरपुर बलिया के वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम तिवारी रहें।बैठक को संबोधित करते हुए धनश्याम तिवारी ने कहां की प्रेस की स्वतंत्रता सर्वोपरि है,यह दिन भारत में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पत्रकारों को समाज का आईना कहा जाता है, जो सच्चाई दिखाता है. यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का प्रतीक है।जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत बलिया दुर्गाशंकर सिंह राजपूत ने कहा कि समाचार पत्र अच्छे तथा पवित्र कारणों तथा उनके उपायों को सुझाते है समाचार पत्र एक शिक्षक की भूमिका भी अदा करते हैं अपने पाठकों को विश्व में प्रचलित विचारधाराओं तथा ज्ञान को विभिन्न शाखाओं से अवगत कराकर ज्ञान बढ़ाते हैं। इस अवसर पर तहसील प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा ने बंदना कोचिंग सेंटर पर उपस्थित पत्रकारों को कलम देकर के सम्मानित किया, तहसील अध्यक्ष सनोज कुमार, जिला मंत्री विनोद कुमार, सिकंदरपुर तहसील संरक्षक आसिफ अंसारी तहसील महामंत्री तौहीद जी, तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम, तहसील उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंटू , प्रीतम , शिक्षक सत्यम गुप्ता सहित अन्य गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago