एयरपोर्ट व रजबाहर गाँव का डीएम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा गुरुवार को गांधी चौक कसया, एयरपोर्ट व रजबाहर ग्राम का निरीक्षण किया गया।
कुशीनगर तहसील के पास जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु, सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गांधी चौक का निरीक्षण किया, तथा कुशीनगर बस स्टेशन से शहीद चौक, भाया गांधी चौक, सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है, जिसमें 11 किलो वाट के विद्युत सप्लाई को अंडरग्राउंड किए जाने की बात की गई है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत कसया, तहसीलदार कसया मांधाता सिंह व अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से इस संदर्भ में पूछताछ की तथा सड़क चौड़ीकरण हेतु प्रोजेक्ट मैप का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट के सीमावर्ती क्षेत्र व बाउंड्री का भी निरीक्षण किया गया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा, पर बहुद्देशीय हब बनाए जाने की योजना के दृष्टिगत रजबाहर (मधुरिया) फाजिलनगर, का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा स्थल के नक्शे का भी अवलोकन किया गया व उपस्थित अधिकारियों को उन्होनें आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा भी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

8 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

8 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago