गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में 5 अप्रैल से वार्षिक परीक्षा और 15 अप्रैल से यूजी-पीजी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ कराए जाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त पीएचडी में प्रवेश के लिए मूल विषय के साथ किन एलाइड विषयों को सम्मिलित किया जाए इस पर विचार-विमर्श किया गया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कुलाधिपति के निर्देशों के क्रम में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की। पहला कार्यक्रम “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें छात्र, शिक्षक और अन्य कार्मिक एक साथ अपनी पसंद की पुस्तक का पठन करेंगे। दूसरा कार्यक्रम “दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा कार्यक्रम” भी 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जिसमें दहेज और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई जाएगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…