Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 24 फरवरी को बैठक

लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 24 फरवरी को बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  अपर जिला मजिस्ट्रेट(प्रशासन)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के निर्वाचन संबंधी कार्यों के सफल एवं समयबद्ध निष्पादन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 24 फरवरी को अपराह्न 05 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक आहूत की गई है।
बैठक में समस्त प्रभारी अधिकारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी, लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 जनपद देवरिया की ससमय उपस्थिति की अनिवार्यता की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments