Categories: बहराइच

सीमा जागरण मंच की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई सीमा संघोष पुस्तिका

जिला महामंत्री योगेन्द्र मौर्या के नेतृत्व में आयोजित हुई सीमा जागरण मंच की बैठक

बहराइच (बहराइच राष्ट्र की परम्परा) मिहींपुरवा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सीमा जागरण मंच की एक बैठक जिला महामंत्री योगेंद्र मौर्या के नेतृत्व में आयोजित हुई । बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक बाबूलाल शर्मा ने की । कार्यक्रम में सीमा संघोष नामक पुस्तिका का वितरण हुआ । कार्यक्रम में आए हुए सभी स्वयंसेवकों को एक एक पुस्तक भेंट की गई । पुस्तक में सीमा जागरण मंच से जुड़ी हुई जानकारी तथा समाज को प्रेरणा देने वाली जानकारियां उपलब्ध है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सीमा जागरण मंच सदैव सीमा के आसपास रहने वाले लोगों के कल्याण सुरक्षा रोजगार तथा सम्मान के लिए समर्पित है । उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी बार्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों पर जाएं उनकी समस्याओं को सुने तथा प्रवास कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें । बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले लोग हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाबूलाल शर्मा ने कहा कि संगठन के लोग सक्रियता के साथ कार्य करते हुए मां भारती की सेवा में लगे रहे। कार्यक्रम के समापन पर सीमा जागरण मंच के महामंत्री योगेन्द्र मौर्या ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम में धर्मांतरण तस्करी तथा विभिन्न राष्ट्रवादी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख सुरेश कुमार वर्मा, सीमा जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख अनिल कुशवाहा, मनीष सिंह, राम किशोर वर्मा, सुनील मौर्या, प्रभाकर वर्मा, अनिल जायसवाल, अनूप वर्मा, अजीत सिंह, अनिल मौर्य, गोपाल यादव, संजय रावत, अशोक मौर्य, रोहित गुप्ता, अमित कुमार, मिथिलेश जायसवाल, राजेश वर्मा बृजेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago