तेजवापुर के मानपुरवा गांव के पास बहराइच सीतापुर हाईवे पर हुआ हादसा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास गुरुवार रात में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजवापुर क्षेत्र के गोपचंदपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवापुर, वर्तमान ग्राम प्रधान गोपचंदपुर राम सेवक यादव के बेटे मोनू यादव उम्र करीब 28 वर्ष, दीना यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव उम्र करीब 30 वर्ष, केशव राम वर्मा पुत्र रामदास वर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष तीनों लोग बाइक संख्या यूपी 40 ए डब्लू 5658 पर सवार होकर बहराईच मुख्यालय से गुरुवार रात घर जा रहे थे। तभी अचानक कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर बहराइच मार्ग पर मानपुरवा गांव के पास 18 चक्का ट्रक से बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयनाक था कि मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान गजपतिपुर अबू अफसर खान ने बताया कि घटना स्थल पर जब हम लोग पहुँचे तो देखा कि तीनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय और चौकी इंचार्ज टिकोरा मोड़ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…