Categories: Uncategorized

यातायात बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक

ई-रिक्शा की रूट तथा स्टॉपेज निर्धारित किया जाय

वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाकर ई-रिक्शा की रूट तथा स्टॉपेज निर्धारित किया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चले। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अधिकारी को टीम गठित कर अभियान चलाकर माल गोदाम रोड, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन के बाहर एवं कदम चौराहा सहित आदि स्थानों पर सड़को पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे ईट एवं बालू रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे कहा जाय कि वे सामान सड़क पर न लगाए, अपने दुकान के अंदर ही रखें। सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया जाय,जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के अधीक्षक से वार्ता कर स्टेशन के बाहर यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को रेलवे स्टेशन के बाहर जल-जमाव को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि वे सड़क पर अपने वाहन न खड़ी करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी , क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

4 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

17 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

21 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

21 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

21 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

21 hours ago