संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आगामी 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में यह बैठक जनपद न्यायालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने की।
बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वे अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला बाट माप अधिकारी वीपी वर्मा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…
उनका जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)…