झन्डा समिति के पदाधिकारियों की बैठक थाने पर

सुखपुरा/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

कस्बा के सुनर सती पोखरे पर स्थित महावीर स्थान से निकलने वाला ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने थाना परिसर में महाबीरी झण्डा को लेकर शनिवार को थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में झन्डा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा संभ्रांत लोगो की एक आवश्यक बैठक हुई ।जिसमे समिति के पदाधिकारियों से महावीरी झन्डा जुलूस के बावद जानकारी प्राप्त किया ।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया ।जिसमें उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि महावीरी झण्डा जुलूस मे किसी प्रकार का अस्त्र शस्त्रों का प्रयोग नही किया जायेगा।जैसे तलवार, भाला,बर्छी,कतारी का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा।केवल लाठी डन्डे से ही खेलो का प्रदर्शन किया जायेगा। जिसे हमें चाहिए कि किसी से भी आपसी विवाद न हो सके।सामाजिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को कदर करें । कहा कि महावीरी झण्डा अखाड़ा जुलूस में किसी भी तरह के धार धार हथियारों की प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगा।इस मौके पर अशोक पटेल, देव मुन्नी, पप्पू सिंह, समरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह,पंकज सिंह,सुमेर राम,बरमेश्वर राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

2 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

5 hours ago