भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले बनकटा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को डिजिटल सर्वे से संबंधित एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सुशील कुमार तिवारी और खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम रोजगार सेवकों को शासन के आदेशानुसार गांव-गांव जाकर डिजिटल सर्वे कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार यह कार्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कराया जाना था, लेकिन अब उन्हें ही सर्वे में लगाया जा रहा है। इससे उनकी जिम्मेदारियां और खतरे दोनों बढ़ रहे हैं। कई महिला रोजगार सेवकों ने सवाल उठाया कि बरसात के इस मौसम में जब खेतों में सांप-बिच्छू निकल रहे हैं, तब वे कैसे सुरक्षित सर्वे कर पाएंगी। साथ ही, कई महिला सेवकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिससे वे लगातार सर्वे कार्य में भाग नहीं ले सकतीं।
रोजगार सेवकों ने अपनी असमर्थता जताई और कहा कि यदि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, दुर्घटना या सर्पदंश जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर पत्रकारों ने भी नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी से सवाल किया। पहले दोनों अधिकारी एक-दूसरे की ओर देखते रहे, लेकिन अंततः खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने कहा कि “ईश्वर न करे ऐसी कोई घटना घटे, लेकिन यदि सर्वे के दौरान कोई हादसा होता है तो खंड विकास कार्यालय और शासन उसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे।”
बैठक के अंत में अधिकारियों ने रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा और हर समस्या पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। हालांकि रोजगार सेवकों के मन में अब भी सवाल बरकरार हैं कि आखिर उन्हें राजस्व विभाग के काम में क्यों झोंका जा रहा है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…