Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत, जिला स्तरीय समिति की बैठक

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत, जिला स्तरीय समिति की बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में, कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संपन्न हुई।
बैठक में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया व जनपद में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत, अन्तर्स्थलीय मत्स्य पालन के लिए लाभार्थी परक गतिविधियों के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य, अनंत यादव द्वारा बताया गया कि इस संदर्भ में विभिन्न मत्स्य पालकों द्वारा मत्स्य पालन हेतु पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जानी गई तथा उनकी स्वीकृति के बारे में भी जाना गया। लम्बित आवेदन के सापेक्ष स्वीकृत आवेदनों की संख्या जानी गयी।
जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने हेतु, जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया। उन्होनें जनपद में मत्स्य की संभावनाओं की देखते हुए मत्स्य उत्पादन व मत्स्य निर्यात को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपनिदेशक मत्स्य गोरखपुर बृजेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य आनंद यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments