जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मई माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा नहीं देने वाली आशा कार्यकत्रियों को चिन्हित कर बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा स्मार्टफोन प्रदान किया गया है, उसमें जीपीएस आधारित ट्रैकर एप डाउनलोड किया जाए। इसके माध्यम से आशा की फील्ड विजिट की नियमित निगरानी कर उनके कार्य निष्पादन को बढ़ाया जाए। मई माह तक जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 4,670 प्रसव दर्ज किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त 16 सीएचसी, 67 पीएचसी, 10 ब्लॉक पीएचसी एवं 428 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को जोड़ने वाले सड़कों की मरम्मत की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित अपंजीकृत नर्सिंग होम के विरुद्ध भी सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक अपने नर्सिंग होम के पंजीकरण का प्रमाणपत्र रिसेप्शन पर अनिवार्य रूप से लगाये।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग आयुष्मान कार्ड होते हुए भी इसका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड धारकों को सरल एवं सुबोध्य तरीके से इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आयुष्मान कार्ड कैसे उपयोग करना है, इसकी जागरूकता लाने के लिए वॉल पेंटिंग कराई जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में मुनादी भी की जाए। उन्होंने कहा कि जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित हैं, वे आयुष्मान कार्ड धारको हेतु एक विशेष हेल्प डेस्क भी बनाएं। जिलाधिकारी ने योजना के तहत क्लेम सेटेलमेंट रेशियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 12 हजार लोगों ने ही अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड के तहत 3 करोड़ 96 लाख रुपए की प्रतिपूर्ति प्राप्त की है, जबकि जनपद में 5 लाख लोगों के पास आयुष्मान भारत कार्ड की कवरेज है।
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमाए, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, समस्त एमओआईसीगण सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

10 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

47 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago