विद्युत के तार पर जब वृक्ष हुआ धराशाई तो विद्युत व्यवस्था चरमराई

अंधकार में डूबा नगर पालिका परिषद बिलरियागंज का कस्बा व आसपास का क्षेत्र

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा में शहाबुद्दीन पुर वार्ड में नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के प्रवेश द्वार बोर्ड के पास एक वृक्ष विद्युत पोल से बंधी केबल पर आंधी और पानी के चलते गिर गया जिससे विद्युत तार टूटकर धराशाई हो गया और नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा व आसपास क्षेत्र की पूरी विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
जानकारी होने पर विद्युत विभाग बनाने में तो जुटा था लेकिन कम से कम 7 से 8 घंटे मेहनत करने के बाद इस पर कामयाबी मिल पाई, समाचार लिखे जाने तक विद्युत कर्मचारी गोरिल्ला युद्ध की तरह टूटे हुए तार को जोड़ने में और गिरे हुए वृक्ष को वहां से हटाने में लगे थे। बता दें कि बकरा ईद का पर्व होने के कारण मुस्लिम बस्तियों में जहां कुर्बानी का पर्व पूरे जोरों शोर पर मनाया जा रहा है वही लगभग 11:00 बजे के आसपास विद्युत गायब हो जाने से लोगों का इनवर्टर आदि इलेक्ट्रिक मशीन सभी फेल हो गए, देर शाम तक सभी लोग विद्युत कॉलोनी बिलरियागंज के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से टेलीफोन द्वारा यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि, आखिर बिजली कब आएगी किंतु 7:00 बजे के आसपास बिजली का कहीं अता पता नहीं था जिससे लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में जब विद्युत विभाग बिलरियागंज कॉलोनी से संबंधित जेई आशुतोष यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिजली का तार टूट जाने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है, जिसे बनाने का प्रयास किया जा रहा है जैसे ही विद्युत का तार जुट जायेगा विद्युत व्यवस्था सही हो जाएगी और सप्लाई सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी । फिर भी विद्युत कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और सात बजे के आस पास बिजली आ ही गयी। और तीन मिनट बाद फिर कट गयी जिससे जनता मे हाहाकार मच गया।

rkpshomnath

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

29 minutes ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

44 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

8 hours ago