कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा कृषि विश्वविद्यालय- पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि विश्विद्यालय की स्थापना के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोनूघाट स्थित पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खुशी जाहिर किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने देवरिया से सटे कुशीनगर जिले में 391 एकड़ भूमि पर लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्थापना की मंजूरी दिया हैl जिससे पूर्वांचल के सभी जिले लाभान्वित होंगेl कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल में कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और कृषि विश्वविद्यालय पूर्वाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
ब्लाक प्रमुख भलुअनी छट्ठू यादव ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी और किसानों को उत्तम तकनीकी, अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध होंगे।
शक्ति केंद्र संयोजक सोनूघाट रामानंद सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा के काशीपति शुक्ल, मुकेश राय, राकेश सिंह, विनय पाण्डेय, कपिल यादव,सुमन्त चतुर्वेदी, सूरज उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

15 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

18 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago