Categories: Uncategorized

आर्थिक विकास योजना एवं पूर्वांचल विकास निधि को लेकर हुई बैठक

लंबित निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश व जिलांश)की बैठक संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक अभियंता सीएनडीएस को निर्देशित किया कि, निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं,उन निर्माण कार्यों के कार्य कंप्लीट होने के प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाय,जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने भौतिक प्रगति के सापेक्ष भुगतान में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लम्बित पुराने कार्यों का निरीक्षण कराकर शासन को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की प्रगति की अद्यतन सूचना उन्हें उपलब्ध कराई जाय।

rkpshomnath

Recent Posts

56 देशों के बीच ब्रिटेन की ऐतिहासिक जवाबदेही पर बहस, क्षतिपूर्ति बना बड़ा सवाल

राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…

9 minutes ago

लोकतंत्र एक ‘नारा’

लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…

10 minutes ago

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

3 hours ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

5 hours ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

5 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

5 hours ago