मतदाता सूची की सुचिता के लिए बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा 313-खलीलाबाद में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के साथ खलीलाबाद तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मतदाता सूची के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट बनाए जाने के संबंध में विशेष अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन और जनपद के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यह बैठक मतदाता सूची की सुचिता और शुद्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

1 minute ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

1 minute ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 minutes ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

36 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

49 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

55 minutes ago