एसडीएम के खिलाफ डीएम हुए सख्त मांगा जवाब

भदोही(राष्ट्र की परम्परा)
सीतापुर में हुए पत्रकार की हत्या के मामले में पीपीसी ने सीएम के नाम से संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा।
पीपीसी ने मृतक पत्रकार की पत्नी को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता व नौकरी देने का मांग किया।
एसडीएम भदोही श्याममणि त्रिपाठी द्वारा एक पत्रकार के जमीन बंटवारे के मुकदमे को धन बल के प्रभाव में खारिज कर दिए जाने के मामले में मंगलवार को पूर्वाह्न दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक तथा पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी विशाल सिंह को पत्रक सौंपकर एसडीएम के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांख किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने सीतापुर में हुए एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में भी मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ मृतक पत्रकार की पत्नी को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने एसडीएम भदोही के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा तथा मुख्यमंत्री के नाम से सौंपे गए ज्ञापन को शासन में भेजने की बात कही। जिलाधिकारी ने सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की नृशंस हत्या पर भी गहरा दुःख प्रकट किया। बताते चलें कि पत्रकार प्रेस क्लब के मिर्जापुर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा के बड़े दादा अमला प्रसाद मिश्र द्वारा एसडीएम भदोही कोर्ट में एक जमीन संबंधित बंटवारे का मुकदमा दाखिल किया गया था, एसडीएम भदोही श्याममणि त्रिपाठी ने विपक्षियों के धन बल के प्रभाव में आकर अनुचित तरीके से बंटवारे के मुकदमे को ही खारिज कर दिया। मामला जब तूल पकड़ा तो एसडीएम भदोही पेशोपेश में पड़ गए और उन्होंने कहा कि अब तो मैं बंटवारे का मुकदमा खारिज दिया हूं इसे कमीश्नर के यहां अपील करें। एसडीएम भदोही के इस कार्यप्रणाली से एक तरफ जहां न्याय प्रणाली ध्वस्त हुई है,वहीं दूसरी तरफ इनके तुगलकी फरमान से अफसरों के भी दामन दागदार हुए हैं। एसडीएम के इस गलत फरमान से पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकारों में काफी आक्रोश है। पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकारों ने जिलाधिकारी से एसडीएम के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि एसडीएम भदोही द्वारा गलत तरीके से पारित किए गए आदेश की जानकारी मुझे पूर्व से है। इस मामले में मेरे द्वारा मंडलायुक्त को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही एसडीएम भदोही से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने के बाद उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान
पीपीसी के प्रदेश सलाहकार सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मिश्रा,मंडल महासचिव विंध्याचल राजेश मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष मिर्जापुर सुरेश कुमार मिश्रा,जिलाध्यक्ष दिलिप दुबे,जिला महासचिव राजकुमार सरोज,जिला उपाध्यक्ष उमेश दुबे,जिला संगठन मंत्री विष्णु दुबे,जिला सचिव राज नारायण यादव,जिला सचिव विकास मिश्रा,तहसील अध्यक्ष ज्ञानपुर शीतल श्रीवास्तव,तहसील अध्यक्ष औराई कृष्णा दुबे,तहसील अध्यक्ष भदोही पंकज कुमार,सुभाष कुमार सिंह,रोशनी मल्होत्रा,प्रेम कुमार,अनिल तिवारी आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago