गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेहाता से पारंपरिक रूप से होलिका दहन शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड में है। वही मंगलवार को महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता संजय कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोभायात्रा रूट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं।
हालांकि विरासत गलियारा के तहत पांडेहाता में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और लोग अपने मकान व दुकान को खुद तोड़ रहे हैं जिससे सड़क पर मालबा पड़ा हुआ है, जिसको हटाने के लिए नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क मार्ग के पैच वर्क करने की भी निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता जोनल अधिकारी एन डी पांडेय एवं अवर अभियंता रंजीत समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…