Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु बैठक

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सिचाई विभाग के डाकबंगले पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलामंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि
बूथ अगर सशक्त होगा तभी चुनाव जीता जा सकता है।
बैठक में बूथ कमेटियों के सत्यापन व पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। बैठक में विस्तार योजना के तहत समयदानी कार्यकर्ताओं की भी घोषणा की गई। अल्पकालीन विस्तारकों द्वारा चिन्हित शक्तिकेन्द्र के विभिन्न बूथ कमेटियों के सत्यापन के लिए गांव-गांव में प्रवास में रहेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में समयदानी कार्यकर्ता अपने बूथों पर प्रवास कर बूथ कमेटियों के सत्यापन के साथ-साथ मतदान केंद्र पर 6 कार्यक्रम और मन की बात के प्रभारियों का चयन करेंगे।
बैठक में बताया गया कि बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना,पन्ना प्रमुख बनाने के साथ कई और जिम्मेदारी दी गयी।बैठक को रविंद्र श्रीवास्तव,कन्हैया लाल जायसवाल,बचनदेव गोंड़,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय,धनन्जय चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।
संचालन अशोक तिवारी ने व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर आशुतोष तिवारी, विकास रौनियार,दीपक श्रीवास्तव,अनूप उपाध्याय, अवधेश मद्देशिया,अनिल ठाकुर,छोटेलाल गुप्ता, राघवेंद्र पासवान, यशवंत राजभर, अनूप मिश्रा, रवि कुशवाहा,अशोक नाथ तिवारी,अजय गौतम, रामजनम कुशवाहा,रामजी चौहान,पुरुषोत्तम दुबे, सोनू यादव,रामाकांत मिश्रा,अमरदत्त यादव, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments