Categories: कोलकाता

मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फोन छीना, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और वर्तमान में पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

रात के अंधेरे में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच छात्रा अपनी एक सहेली के साथ डिनर के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। तभी तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। छात्रा की सहेली डर के मारे भाग गई, जबकि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे कॉलेज के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा जाएगा।”

माता-पिता पहुंचे दुर्गापुर

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पिता ने कहा, “हमें बेटी के दोस्तों का फोन आया और उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।”

एनसीडब्ल्यू की टीम करेगी दौरा

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम भी इस मामले पर सक्रिय हो गई है। सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और पुलिस की निष्क्रियता चिंताजनक है।” उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाने की अपील की।

कॉलेज से मांगी गई रिपोर्ट

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज प्रबंधन से कहा गया है कि वह छात्रा की सुरक्षा और घटना की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करे।

यह घटना न केवल पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago